हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अचानक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि, पूरा मामला हुसेनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गांव का है। यहां पर अजीब हालत में युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुभाष मौर्या के रूप में हुई है। वह घर से सैनपुर गांव मेला देखने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
गुरुवार सुबह उसका शव गांव के एक खेत में पड़ा मिला। शव के हाथ में दांत से काटने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
हुसेनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published : 20 March 2025, 5:01 PM IST
Topics : crime news Fatehpur Fatehpur Big News fatehpur news latest police up crime UP Crime News UP Police