फतेहपुर: निकाय चुनाव में व्यापार मण्डल निभायेगा निर्णायक भूमिका

निकाय चुनाव में राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने वोटरों को लुभाने में लगी हुईं और सभी पार्टियां बढ़- चढ़ कर जनता से वादे भी कर रही हैं। फतेहपुर में ऐसे कई समीकरण है, जहां कई संगठन इन चुनावों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं..

Updated : 13 November 2017, 7:59 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: निकाय चुनाव में राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने वोटरों को लुभाने में लगी हुईं। फतेहपुर में 15 नवंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा और 29 नवंबर को वोटिंग होगी। 

डाइनामाइट न्यूज़ से जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने चुनावी गतिविधियों को लेकर खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिले में होने वाले चुनाव में व्यापारी वर्ग ही आख़िरी निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव लोकल चुनाव है, इसमें प्रत्याशी को देख कर ही वोटिंग की जाती है। इसमें राजनीतिक पार्टियों की बहुत बड़ी भूमिका नहीं होती है ।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई चुनाव हुऐ हैं, जिसमें दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों को व्यापार मंडल के ही सपोर्ट से विजय प्राप्त हुई है। उहोंने कहा कि पिछले कई चुनाव में व्यापारियों के साथ छलावा हुआ है लेकिन इस बार व्यापारी वर्ग सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेगा।
 

Published : 
  • 13 November 2017, 7:59 PM IST

Related News

No related posts found.