हिंदी
फतेहपुर(fatehpur): जिले के बिंदकी तहसील के औंग थाना क्षेत्र स्थित परसदेपुर गांव में शनिवार देर रात 20 वर्षीय करन तिवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के निधन के बाद से करन परिवार का बड़ा सहारा था, लेकिन उसके इस कदम से घर में कोहराम मच गया।
शराब की लत और विवादों में उलझा रहता था
परिजनों के अनुसार करन शराब का आदी था और आए दिन विवादों में फंसा रहता था। उसके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज थे, जिनकी हिस्ट्रीशीट पुलिस तैयार कर रही थी। ये परिस्थितियां उसे मानसिक तनाव में रखती थीं, जिसके चलते वह अक्सर घर से बाहर रहता था। घटना वाले दिन ही वह गांव लौटा था।
घर में भी झगड़ों का माहौल
परिवार में उसकी मां रन्नो, बहन अंजली, छोटा भाई अर्जुन और दादी रहते हैं। परिजनों ने बताया कि करन घर में भी आए दिन लड़ाई-झगड़े करता था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 12 January 2025, 2:26 PM IST
Topics : Fatehpur HindiNews investigating ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist police suicide TrendingNews Young Man