हिंदी
फतेहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। आरोपियों के पास से चार तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
फतेहपुर: पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र है। आरोपी के पास से चार तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हथगांव तिराहे कस्बे में थरियांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी के नाम गुड्डू दुबे और गंगाधर दुबे है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है।
Published : 24 December 2017, 11:36 AM IST
Topics : अपर पुलिस अधीक्षक गिरफ्तार तस्करी पुलिस फतेहपुर विनोद कुमार हथियार
No related posts found.