फतेहपुर: जीएसटी कार्यशाला में व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रेंज फ़तेहपुर में व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 October 2017, 5:31 PM IST

फतेहपुर: सरकार की एकल कर योजना जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रेंज फ़तेहपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में व्यापारियों ने अपनी कई तरह की उलझनें को अधिकारियों के सामने रखा, जिनका तत्काल समाधान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर मण्डल रायबरेली के सहायक आयुक्त चंद्र नारायण मिश्र रहे। 

यह भी पढ़ें: छोटे और मझोले कारोबारियों को बड़ी राहत, हर माह नहीं भरना पड़ेगा रिटर्न

इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया और जीएसटी में आ रही समस्याओं को सामने रखा। जिला उद्योग व्यापार मंडल(पंजी) के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने व्यापारियों को हो रही समस्याओं के लिए कई प्रश्न किए, जिसमें टैक्स निर्धारण, कर वर्गीकरण, जीएसटी पंजीकरण जैसी समस्याएं मुख्य रहीं। सहायक आयुक्त ने व्यापारियों को हो रही समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: जीएसटी काउंसिल की बैठक, मिल सकती है कई राहतें

फ़तेहपुर रेंज के अधीक्षक ओपी आहुजा और निरीक्षक कुलदीप कुमार शर्मा ने भी करदाताओ की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने व्यापारियों को यह भी बताया कि फ़तेहपुर रेंज कार्यालय आबूनगर नगर में जीएसटी सेवा केंद्र बना दिया गया है। किसी भी समस्या के लिए करदाता सम्पर्क कर सकते हैं। 
कार्यशाला में किशन मेहरोत्रा ,धनंजय पांडेय , संजीव अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता , अनिल सिंह , संजीव सिंह  सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

 

Published : 
  • 7 October 2017, 5:31 PM IST