फ़तेहपुर: यमुना में नहाने गए चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो गंभीर

फतेहपुर जनपद में गुरूवार को यमुना में नहाने गए चार युवक नदी में डूब गये, जिनमे से दो की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 June 2024, 4:12 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद के खखरेडू थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यमुना में नहाने गए चार युवक नदी में डूबे गये। नदी में डूबे दो युवकों की मौत हो गई। दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना खखरेडू थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव की है। भीषण गर्मी के कारण गुरूवार को गांव के चार युवक नदी में नहाने गये।

देखते ही देखते चारों युवक नदी में डूब गये। डूबते यवुकों पर वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी, जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस और अन्य लोगों को दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फोर्स ने गोताखोरों की मदद चारों युवकों को कडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। 

दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Published : 
  • 20 June 2024, 4:12 PM IST

Advertisement
Advertisement