हिंदी
फतेहपुर: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी आई सामने आयी है। दस दिनों से जिला अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती गर्भवती महिला का ऑपरेशन नही हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार महिला असोथर थाना क्षेत्र की है।
परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता को 10वां महीना लगा हुआ है। फिर भी उसकी डिलीवरी नहीं हो पा रही है। महिला की हालात प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। महिला को दो बार ब्लड भी चढ़ाया गया है।
परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला का आप्रेशन नहीं हो पा रहा है। जिससे महिला की हालात बिगड़ रही है।
Published : 6 June 2024, 2:46 PM IST
Topics : doctors Fatehpur negligence Pregnant woman अस्पताल प्रशासन उत्तर प्रदेश डाक्टर डिलीवरी प्रसूता फतेहपुर