हिंदी
फतेहपुर: जनपद के ललौली में ठेकेदार मानव जीवन के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। रोडवेज परिवहन निगम के बस स्टॉप में ठेकेदार और निगम के अधिकारियों की धांधली सामने आई है। लोगों को आरोप है कि ठेकेदार बस स्टॉप निर्माण कार्य मेंमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रोडवेज परिवहन निगम के अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत से यह घटिया निर्माण कार्य हो रहा है।

उन्होंने बताया कि 5 महीने से बाउंड्री एवं बिल्डिंग का कार्य चल रहा है , जिसमें मानक विहीन कार्य हो रहा है। ठेकेदार घटिया ईंट, गिट्टी का मसाला, बिना मशीन द्वारा लेबरों से मिश्रित कराकर काम कराया रहा है। जिससे किसी भी समय यात्रियों की जान को खतरा हो सकती है ।
Published : 31 May 2024, 5:18 PM IST
Topics : contractors Exposed Lalauli अधिकारी ठेकेदार निर्माण कार्य फतेहपुर रोडवेज परिवहन निगम ललौली सांठगांठ
No related posts found.