फतेहपुर: यमुना नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, जानिये पूरा अपडेट

फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को यमुना नदी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 June 2024, 3:46 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को यमुना नदी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की चर्चाएं जोरों पर है।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना किसनपुर थाना क्षेत्र के एकडला घाट की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर शव के शिनाख्त में जुटी हुई है। महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

लोग महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की चर्चा कर रहे हैं। 

Published : 
  • 17 June 2024, 3:46 PM IST