हिंदी
फतेहपुर: थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर स्थित पुरानी मजार को जिला प्रशासन ने मंगलवार की सुबह ध्वस्त करा दिया है। यह काफी प्राचीन मजार थी, जिसको तोड़ने के प्रयास प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार किये जा चुके हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर मजार को हटाने के दौरान किसी भी प्रकार की स्थित से निपटने के लिये प्रशासन और पुलिस द्वारा पहले ही सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली थी। इसके लिये कई थानों की पुलिस और भारी सुरक्षा बल तैनात किया किया गया था। मजार को हटाने के दौरान वहां जाम की स्थिति बनी रही।
Published : 9 October 2018, 4:09 PM IST
No related posts found.