Farmers Protest Update: दिल्ली पुलिस की FIR और गिरफ्तारियों के बाद संयुक्त किसान मोर्चे ने किया ये बड़ा ऐलान

अब से कुछ देर पहले एक तरफ दिल्ली पुलिस के आयुक्त एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्च के नेताओं ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और बड़ा ऐलान किया। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़:

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 January 2021, 8:58 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीसंयुक्त किसान मोर्च के नेताओं ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे तो गिरफ्तारियों से डरने वाले हैं ही एफआईआर से। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उनके साथ योगेन्द्र यादव समेत आधा दर्जन किसान नेता मौजूद रहे। इन लोगों ने आंदोलन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: Delhi Police's Press Conference: दिल्ली पुलिस की प्रेस कांफ्रेस, कहा- ये एक्शन लेंगे उपद्रवियों के खिलाफ 

प्रेस वार्ता की बड़ी बातें:

1. कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली काफी सफलतापूर्वक हुई

2. अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन ज़िम्मेदार रहा है

3. कोई लाल किले पर पहुंच जाए और पुलिस की एक गोली भी चले

4. यह किसान संगठन को बदनाम करने की साजिश थी

5. किसान आंदोलन जारी रहेगा

6. 30 जनवरी को एक दिन का उपवास रखेंगे किसान

7. 1 फरवरी को संसद मार्च को किया स्थगित