हिंदी
मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। श्याम लंबे समय से बीमार थे। मशहूर फिल्म मेकर लंबे समय से बढ़ती उम्र के कारण अस्वस्थ चल रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उनकी बेटी पिया बेनेगल ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि एक दिन ऐसा होना तय था। बेनेगल को भारत सरकार ने 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उनकी सफल फिल्मों में मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम शामिल हैं।
Published : 23 December 2024, 8:06 PM IST
Topics : death Director Dynamite News hospitalised Mumbai News News Dynamite Shyam Benegal trending news