Factory Blast: हिमाचल की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की जान

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़े पूरी खबर

Updated : 22 February 2022, 12:51 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बड़ा विस्फोटक हादसा हुआ है। ऊना के टाहलीवाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में सभी 7 लोग जिंदा ही जल गए।  

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए है। हादसे में घायल लोगों को जिला के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटनास्थल पर दमकल की गाड़िया पहुंच गई है। इनके साथ ही प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे हुए है।    

बता दें कि उत्तराखंड़ में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां चंपावत में एक गाड़ी खाई में जा कर गिर गई है। इस गाड़ी में 16 लोग सवार थे, जिसमे से मौके पर 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा था कि ये लोग शादी के फक्शन से वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गांवाने वाले लोगों के परिवार को 2-2 लाख रूपए और घायल हुए लोगों कों 50 हजार रूपए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है।  

Published : 
  • 22 February 2022, 12:51 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement