हिंदी
कराकस: वेनेजुएला के उत्तरी राज्य मिरांडा में एक घरेलू रसोई गैस वितरण केंद्र में गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
धमाके की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि धमाका इकना जोरदार था कि धुएं की लपटे उठते हुए दिखाई दे रहे थे।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस केंद्र में विस्फोट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी इस केंद्र में विस्फोट हुआ था।
Published : 14 December 2018, 10:08 AM IST
Topics : धमाका रसोई गैस वितरण केंद्र विस्फोट वेनेजुएला
No related posts found.