हिंदी
इटावा पुलिस ने हनी ट्रेप के जरिये बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी अब तक लाखों रूपयों के आर्थिक अपराध को अंजाम दे चुके है। पूरी खबर..
इटावा: पुलिस ने ऑनलाइन चैटिंग के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए 4 कुख्यात साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन साइबर ठगों की गिरफ्तारी से पुलिस ने आर्थिक धोखाधड़ी समेत ठगी के कई मामलों को भी सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अभी तक इस मामले में 60 लाख रूपयों की ठगी को कबूल किया है लेकिन पुलिस को आशंका है कि ठगी गयी रकम और ज्यादा हो सकती है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार ठग कई लोगों को अब तक चूना लगा चुके हैं। पुलिस को आर्थिक ठगी की कई शिकायतें मिली, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपी लोगों को ऑनलाइन 'चैंटिंग और सैटिंग' के नाम पर अपने खातों में पैसा मंगाते थे। कई तरह के प्रलोभन देने के बाद झांसे में आने वाले लोगों को एक यूनिक आईडी और ऑनलाइन लिंक दिया जाता था। अलग-अलग मदों और किश्तों में जब किसी व्यक्ति से अच्छी-खासी रकम मिल जाती तो ठग उस लिंक और आईजी को ब्लॉक कर देते थे।
पुलिस के मुताबिक ये साइबर अपराधी अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इनका जाल उत्तर प्रदेश समेत देश के कई अन्य राज्यों तक फैला हुआ है।
पुलिस की गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े कई और लोग हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य सदस्यों के नाम और ठगी गई कुल रकम की जानकारी मिलेगी।
Published : 20 June 2018, 1:37 PM IST
Topics : इटावा इटावा पुलिस ऑनलाइन चैटिंग गिरफ्तार ठगी शातिर
No related posts found.