Entertainment News : जान्हवी कपूर की शादी की अफवाह की कहानी, सुनिए खुद जान्हवी की ज़ुबानी

डीएन ब्यूरो

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के साथ जल्द ही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। लकिन इसी बीच शादी की अफवाह से जान्हवी कपूर काफी परेशान है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर


मुंबई: जाह्नवी कपूर को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया से तिरुपति मंदीर में शादी करने वाली हैं। जाह्नवी कपूर ने कन्फर्म कर दिया कि शिखर पहाड़िया के साथ उनकी शादी की खबर झूठी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त है। एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चे में रहती हैं। एक्ट्रेस को कई बार शिखर पहाड़िया के साथ पार्टीज और इवेंट्स अटेंड करते हुए स्पॉट किया गया है।  

हाल ही में जाह्नवी कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर में शिखर से शादी करना चाहती थीं। हालांकि,अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।

इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें जाह्नवी कपूर और शिखर की एक तस्वीर थी। पोस्ट में बताया गया कि जाह्नवी शिखर से आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में शादी करना चाहती हैं।

अब इसी पर जाह्नवी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा, ‘कुछ भी’। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।










संबंधित समाचार