
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं हैं।
जाह्नवी ने वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड के बाद अब जाह्नवी साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वह साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि पुरी जगन्नाथ की फिल्म में जाह्नवी और विजय रोमांस करते नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का नाम फाइटर रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Bollywood News- जल्द ही अलग जॉनर में काम करेंगे राज कुमार राव, दिखेगा नया अवतार
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए जाह्नवी पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट को ये रोल करने के लिए दिया गया था लेकिन दोनों ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद करण जौहर ने फिल्म में काम करने के लिए जाह्नवी के नाम का सुझाव दिया। माना जा रहा है कि वह फरवरी 2020 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। (वार्ता)
Published : 17 December 2019, 11:43 AM IST
Topics : bollywood entertainment film Jahnavi Kapoor South Industry जाह्नवी कपूर फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन साउथ इंडस्ट्री