हिंदी
नई दिल्लीः कल विशाखापट्टनम में टीम इंडिया और इंग्लैंड भिड़ेंगे। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बता दें, पहले मुकाबले को इंग्लिश टीम ने अपने नाम कर लिया है। वहीं, दूसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इंग्लैंड ने जैक लीच और मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। वहीं, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर को टीम में जगह मिली है।
यह भी पढ़ें- टेस्ट में भारतीयों का जलवा, यहां देखिये टॉप-3 खिलाड़यों के नाम
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।
यह भी पढ़ें- विशाखापट्टनम में इंग्लैंड से भिड़ेगी रोहित ब्रिगेड, जानिये यहां कैसा है भारत का ट्रैक रिकॉर्ड
टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।
यह भी पढ़ें- फैंस को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
दूसरा टेस्ट- 2 फरवरी (विशाखापट्टनम)
तीसरा टेस्ट- 15 फरवरी (राजकोट)
चौथा टेस्ट- 23 फरवरी (रांची)
पांचवां टेस्ट- 7 मार्च (धर्मशाला)
Published : 1 February 2024, 6:45 PM IST
Topics : Ben Stokes England Ind vs Eng India Playing 11 इंग्लैंड टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन बेन स्टोक्स भारत