हिंदी
नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से विशाखापट्टनम में शुरू होगा। इससे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। बता दें, भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं। इस कारण नए खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया गया।
दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव के साथ-साथ कुछ बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि दोनों खिलाड़ी लगातार टेस्ट फॉर्मेट में फेल हो रहे हैं। बता दें, पिछली 11 पारियों में शुभमन गिल एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी पिछली 10 पारियों में ऐसा नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 28 रन से हराया, 1-0 से बढ़त बनायी
दूसरे टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल/सरफराज, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान/रजत पाटीदार, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।
यह भी पढ़ें- टेस्ट में भारतीयों का जलवा, यहां देखिये टॉप-3 खिलाड़यों के नाम
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
दूसरा टेस्ट- 2 फरवरी (विशाखापत्तनम)
तीसरा टेस्ट- 15 फरवरी (राजकोट)
चौथा टेस्ट- 23 फरवरी (रांची)
पांचवां टेस्ट- 7 मार्च (धर्मशाला)
Published : 1 February 2024, 1:50 PM IST
Topics : England Ind vs Eng India Rohit Sharma Shubman Gill इंग्लैंड टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ प्लेइंग 11 भारत