एकता कपूर बिना शादी के बनीं एक बेबी ब्वॉय की मां, मिल रही है बधाईयां

टीवी क्वीन एकता कपूर के मां बन गई है। मां बनने पर उन्हें हर और से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी डिटेल…

Updated : 31 January 2019, 1:59 PM IST
google-preferred

मुंबई: टीवी क्वीन एकता कपूर के मां बन गई है। मां बनने पर उन्हें हर और से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। दरअसल एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। 

 

खबर के मुताबिक 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए एकता एक बेटे की मां बनी है। वो जल्द अपने बेटे को घर ला सकती हैं। एकता कपूर ने अपने छोटे भाई तुषार कपूर से प्रेरणा लेकर उनके नक्शकदम पर चल रही हैं।

तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बने थे। उनका बेटा लक्ष्य कपूर साल 2017 में पैदा हुई था। एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। वे पहले कई बार इंटरव्यूज में ये बातें कह चुकी हैं कि वे शादी करना नहीं चाहती हैं लेकिन वे एक मां जरूर बनना चाहेंगी। 

Published : 
  • 31 January 2019, 1:59 PM IST

Related News

No related posts found.