हिंदी
लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव समेत उत्तर प्रदेश की आठ विभूतियों को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान ‘पद्म अवार्ड’ से नवाजा गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार ने
मुलायम यादव को मरणोपरान्त पद्मविभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की है।
जबकि राधाचरण गुप्ता को साहित्य और शिक्षा के लिए, दिलशाद हुसैन को कला क्षेत्र, अरविंद कुमार को साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र, उमा शंकर पांडेय को सामाजिक कार्य, मनोरंजन साहू को मेडिसिन क्षेत्र, ऋत्विक सान्याल को कला क्षेत्र और श्री विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया जायेगा।(वार्ता)
Published : 26 January 2023, 11:28 AM IST
Topics : अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश उमा शंकर पांडेय ऋत्विक सान्याल दिलशाद हुसैन पद्म अवार्ड मनोरंजन साहू राधाचरण गुप्ता लखनऊ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव
No related posts found.