हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पुरंदरपुर टोला बनियाडीय में एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने से आठ बकरियों की जलकर मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पुरंदरपुर के टोला बनियाडीय में एक झोपड़ी में आग लगने से आठ बकरियों की जलकर मौत हो गई है। आग लगने से झोपड़ी में रखे कुछ नगदी और दो साइकिल भी जलकर राख हो गये। आग लगने का कारण अभी तक साफ नही हो पाया है।
ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी किस्मती झोपड़ी बनाकर उसमें बकरियों का पालन पोषण करती थी। बीती रात खाना खाकर वे सब सोने चले गए। पति-पत्नी झोपड़ी में ही सो रहे थे कि तभी अचानक झोपड़ी जलने लगी।
देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। पति-पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किस्मती अपने बकरियों को बचाने गई तभी उनका हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गया।
Published : 17 January 2025, 3:00 PM IST
Topics : Breaking News Brijmanganj Burning Dynamite News Fire Accident Hindi News Maharajganj Purandarpur uttar pradesh