हिंदी
लखनऊ: सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर होने वाली चुनावी तस्वीर कोई ईवीएम टूटने या किसी झगड़े की नहीं है बल्कि एक महिला कर्मचारी की है। उनकी पीली साड़ी और सनग्लास लगाए दोनों हाथों में ईवीएम संभाले तस्वीर को हजारों लोगों ने देखा और शेयर किया है।
उनका नाम रीना द्विवेदी है। देवरिया की रहने वाली रीना पांचवे चरण के मतदान के दौरान लखनऊ के मोहनलालगंज के नगराम स्थित 173 बूथ संख्या पर अपनी चुनावी जिम्मदारी को पूरी मुस्तैदी से निभा रही थीं। इसी बीच किसी ने उनकी यह फोटो ली थी।
आज जब डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने रीना द्विवेदी से खास बातचीत के लिए पहुंची तो उन्होंने बताया कि 6 मई के बाद से उन्हें लगातार विभागीय सहकर्मियों, अधिकारियों, रिश्तेदारों और मित्रों की ओर से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। उनके घर और ऑफिस में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही खेलकूद, डांसिंग और पढ़ाई में रुचि रखती थीं। पढ़ाई में अव्वल रहने वाली रीना को यूपी के लोक निर्माण विभाग में बतौर जूनियर असिस्टेंट की नौकरी मिली। अपने परिवार का जिक्र करते उन्होंने बताया कि उनके दो भाई और एक बहन है। उनके पिता का नाम श्रीराम द्विवेदी है।
Published : 14 May 2019, 1:50 PM IST
Topics : ईवीएम जूनियर असिस्टेंट देवरिया पीली साड़ी मोहनलालगंज रीना द्विवेदी लखनऊ लोक निर्माण विभाग सनग्लास सोशल मीडिया
No related posts found.