हिंदी
महराजगंज: पूरे देश में नवरात्रि और दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। देश के हर हिस्से में त्योहार की तैयारियां हो रही हैं। त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए जनपद की पुलिस ने दुर्गा पूजा से विसर्जन तक की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हरे इंतजाम का खांका तैयार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने काफी तैयारियां की हैं। इन तैयारियों के अंतर्गत पुलिस की यह पूरी कोशिश रहेगी कि त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया जा सके।
पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ कोल्हुई थाना क्षेत्र में मां दुर्गा जी की कुल 60 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने कई नियम व शर्ते लागू की हैं। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। पुलिस ने यह चेतावनी दी है कि नियम की अनदेखी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग सभी पंडालों के आस-पास पुलिस की तैनाती की जाएगी, जिससे हर स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी रहे।
यह भी पढ़ें: ‘महराजगंज-पाप-कांड’ के तीन साल पूरे, देखिये भ्रष्टाचारी आईएएस अमरनाथ उपाध्याय का 13 सितंबर 2019 को किया गया ‘महा-पाप’
डीजे की अनुमति नहीं
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में एसओ कोल्हुई ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा। किसी भी पंडाल को डीजे की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही अर्केष्ट्रा और नई मूर्ति की अनुमति भी नहीं है। परंपरागत तरीके से विसर्जन किया जाएगा। आराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी की जाएगी।
Published : 25 September 2022, 11:19 AM IST
Topics : Durga Puja Durga Puja 2022 Maharajganj Navratri Navratri DN Special उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा 2022 नवरात्रि महराजगंज