हिंदी
महराजगंज: नौतनवा में पिछले दिनों कथित हवाला कारोबारी से पांच लाख की लूट को लेकर हुई जांच पड़ताल में पुलिस को बड़े ड्रग डीलरों के नेटवर्क का पता चला है। मामले में अब पुलिस समेत जांच एजेंसियों के सक्रिय होने के नशे के सौदागरों की कमर टूटने की उम्मीद जग गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत–नेपाल सीमा पर जांच एजेंसियां एक्शन मोड में है। गुरुवार को एक के बाद एक चरस की तीसरी बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है।
गुरुवार सुबह 10 किलो, दोपहर- 71 किलो और अब तीसरी बार करीब 40 किलो चरस बरामद किया गया है। तीसरी बरामदगी बार्डर से सटे कुंसेरवा गांव के पास से हुई है, जहां दो महिलाओं से 38 किलो चरस बरामद किया गया है।
पुलिस महिला को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल में लगी हुई है। सुबह से अब तक की करीब 90 करोड़ रुपए के चरस की बरामदगी की गई है।
Published : 22 February 2024, 6:38 PM IST
Topics : 90 करोड़ का चरस चरस ड्रग माफिया नौतनवा पड़ताल महराजगंज लूट
No related posts found.