Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति में इन चीजों का करें दान, मिलेगी सुख और समृद्धि

स्नान और दान और महापर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस दिन दान करने का कई गुणा फल मिलता है। जानिए इसका महत्व डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 January 2021, 10:20 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः आज पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान और दान का काफी महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति को दान, पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है। जानिए आज के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: देश भर में आज मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू त्योहारों की धूम, जानिये का उत्तरायण का महत्व

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है। इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति से शांति मिलती है। शनि की साढ़े साती से प्रभावित लोगों को इस दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करने से भी शुभ लाभ होता है। 

यह भी पढ़ें: CM योगी ने मकर संक्रांति पर गोरक्षनाथ मंदिर में चढाई पहली खिचड़ी, साधु-संतों संग पूजा अर्चना 

इसका पुण्य काल मुहूर्त सुबह 8.30 से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं, महापुण्य काल का मुहूर्त सुबह 8.30 से 10.15 तक का होगा। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ होता है। पंजाब, यूपी, बिहार और तमिलनाडु में यह समय नई फसल काटने का होता है। इसलिए किसान इस दिन को आभार दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Published : 
  • 14 January 2021, 10:20 AM IST