हिंदी
घुघली (महराजगंज): मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए मेदिनीपुर खुशहालनगर, घुघली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है।
करीब 13 हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र पर एकमात्र बीएएमएस चिकित्सक डाक्टर आर एम शर्मा की तैनाती है।
यह केवल बुधवार, शुक्रवार व रविवार को ही अपनी सेवाएं मरीजों को मुहैया कराते हैं।
इनके अलावा इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट तेज बहादुर पटेल, एनएनएम, वार्ड ब्वाय बाकी दिन मरीजों का इलाज करते हैं।

दोपहर बाद लटक जाता है ताला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद मरीजों ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि डाक्टर केवल तीन दिन मिलते हैं। जबकि दोपहर दो बजे के बाद अस्पताल में ताला बंद हो जाता है। ऐसे में मजबूरन हम लोगों को घुघली जाना पडता है।
आकस्मिक परिस्थितियों में हमें इस स्वास्थ्य केंद्र से इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। बता दें कि 13 हजार से अधिक आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे है।
Published : 9 April 2024, 2:56 PM IST
No related posts found.