आबकारी अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, जानिये पूरा केस

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 May 2023, 6:41 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी, संयुक्त निदेशक (जीएसटी) बबीर कुमार बिरदी जलंधर के लांबा पिंड के रहने वाले हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बिरदी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बयान के मुताबिक, बिरदी ने यह संपत्ति भ्रष्टाचार के जरिये अर्जित की।

इसमें कहा गया है कि एक अप्रैल 2007 से 11 सितंबर 2009 के बीच बिरदी ने कुल 5.12 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि सभी स्रोतों से उनकी वास्तविक आय 2.08 करोड़ रुपये थी। इस लिहाज से उन्होंने आय के ज्ञात स्रोतों से 145.40 प्रतिशत अधिक राशि खर्च की।

बयान के अनुसार, मामले की गहन जांच से पता चला कि बिरदी ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए वास्तविक आय से कहीं ज्यादा चल और अचल संपत्ति अर्जित की थी।

इसमें कहा गया है, “बिरदी के खिलाफ जलंधर रेंज के वीबी पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

बयान के मुताबिक, सतर्कता ब्यूरो आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रहा है और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Published : 
  • 19 May 2023, 6:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement