हिंदी
रायबरेली: सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में आज जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, भाजपा सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा सदर विधायक अदिति सिंह, विधायक मनोज कुमार पांडे सहित अन्य विधायक, मनोनीत सदस्य व जिले के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पोस्टर के जरिए पूछे सवाल
बैठक जैसे ही खत्म हुई, तभी राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह हाथ में पोस्टर लेकर उनसे सवाल करने लगे। पोस्टर के जरिये लिखा गया कि रायबरेली के राहुल जी। 6 माह में मात्र 5 घंटे तो पांच साल में 50 घण्टे। मतलब 5 साल में कुल 2 दिन ?
दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो सड़क 4 साल पहले बनी है, राहुल गांधी उसका उद्घाटन आज करके जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास योगी मोदी सरकार में हुआ है, उतना कांग्रेस के सरकार में कभी नहीं हुआ। रायबरेली का सांसद भाजपा का न होते हुए भी भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने कोई सौतेला व्यवहार नहीं किया है।
इन योजना को लेकर हुई विशेष चर्चा
इससे पहले रायबरेली में आयोजित दिशा की बैठक में हर घर जल और अमृत योजना को लेकर विशेष चर्चा हुई। अमृत योजना के तहत सड़क खोदकर उसे न पाटे जाने को लेकर शिकायत भी हुई है। शिकायत पर यह तय हुआ कि पटाई का बजट भी इसमें शामिल किया जायेगा। लगभग डेढ़ घंटा चली बैठक के बाद ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे और सदर विधायक अदिति सिंह ने बैठक को ज़िले के विकास में बढ़ोत्तरी बताया।
वहीं, राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने एक पोस्टर लहराकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने चुनाव के दौरान रहे रायबरेली के राहुल नारे पर तंज करते हुए पोस्टर लहराकर कहा कि उनका जो चुनाव रहा है, उसके उलट वो यहां एक रात भी नहीं रुके और पांच घंटे में चले गए।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 5 November 2024, 8:00 PM IST
Topics : Dinesh Pratap Singh Dynamite News Rahul Gandhi Rahul Gandhi Raebareli Rahul Gandhi Raebreli UP News UP Politics उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह राहुल गांधी