
नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने संसद में भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने युवाओं और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला बोला।
सरकार पर निशाना साधते हुए डिंपल यादव ने कहा, "अमृतकाल की बात हो रही है, स्वर्ण काल की बात हो रही है, सुनहरे काल की बात हो रही है.... लेकिन यह सारे काल काल्पनिक काल है। इसकी वास्तविकता कुछ ओर है।" उन्होंने दावा किया कि देश के 45 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। सपा सांसद ने अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार को आड़े हाथ लिया।
Published : 7 February 2024, 6:15 PM IST
Topics : Dimple Yadav Lok Sabha Samajwadi Party up