हिंदी
कोलकाताः बंगाल विधानसभा में जीत दर्ज करने के बाद आज तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। इस दौरान मंच पर ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ही नजर आए।
शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने सबसे पहले लोगों का धन्यवाद किया। इसके बाद आगे कहा, '11:30 बजे हम कोविड पर एक मीटिंग करने वाले हैं। इसके बाद तीन बजे हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। अगर किसी भी दल के व्यक्ति ने हिंसा की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं शांति के पक्ष में हूं और रहूंगी।'
WB: @MamataOfficial takes oath as the Chief Minister of the state for her third consecutive term
— Dynamite News (@DynamiteNews_) May 5, 2021
तृणमूल कांग्रेस की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में कुछ विशिष्ट लोगों को न्योता भी दिया गया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत अन्य लोग शामिल रहे। चुनावी समर के दौरान टीएमसी के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, दिलीप घोष ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया है।
Published : 5 May 2021, 10:47 AM IST
Topics : Assembly Election cm Mamta Banerjee Oath West Bengal बंगाल ममता बनर्जी विधानसभा शपथ सीएम पद