हिंदी
मुबंई: बॉलीवुड अभिनेता, सिंगर और फिल्मकार फरहान अख्तर पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ लव अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान से पहले श्रद्धा का नाम फिल्म 'आशिकी 2' के सह-अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। हाल ही में खबर आई है कि अब फरहान और आदित्य के बीच श्रद्धा को लेकर खूब लड़ाई हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों सितारों के बीच काफी गाली गलौच भी हुई। हाल ही में फिल्मकार महेश भट्ट ने अपनी विशेष फिल्म्स की 30वी वर्षगांठ पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसी मौके पर श्रद्धा और आदित्य एक बार फिर साथ देखे गए। लेकिन लगता है कि दोनों को साथ वक्त बिताते देखना फरहान को पसंद नहीं आया।
दोनों को साथ देख फरहान, आदित्य से झगड़ पड़े। वह आदित्य से काफी नाराज दिखे और इसी वजह से चीजे बिगड़ती चली गईं। श्रद्धा को जैसे ही दोनों के बीच हुए इस झगड़े के बारे में पता चला तो वह बीच-बचाव के लिए सामने आईं। इसके बाद इस पूरे विवाद को शांत करने के लिए श्रद्धा मंगलवार को फरहान के घर भी पहुंची थीं। इस बीच दिलचस्प चीज यह थी कि फरहान के घर से कुछ ही दूर आदित्य की कार खड़ी देखी गई।
यह भी पढ़ें: 'डॉन 3' बनाने में जुटे फरहान अख्तर
कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि श्रद्धा और फरहान लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। लेकिन पिता शक्ति कपूर, श्रद्धा को जबरदस्ती अपने घर वापस ले गए। उनके साथ श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी भी मौजूद थीं।
Published : 5 April 2017, 2:58 PM IST
No related posts found.