हिंदी
नई दिल्ली: धनतेरस के मौके पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है और इस मौके पर हर व्यक्ति जरूर खरीदारी करता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी को यह दिन मनाया जाता है। धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषण की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन बाजारों में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भारी भीड़ दिखायी देती है।
यह भी पढ़ें: जानिये, क्यों मनाई जाती है धनतेरस.. क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी जरूर करें
दीया
धनतेरस के दिन दीया खरीदना शुभ माना जाता है।
पीतल
इस दिन पीतल खरीदना शुभ माना जाता है।
खील और बताशे
धनतेरस के दिन खील और बताशे जरूर खरीदें। खील और बताशे मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इस दिन खील बताशे जरूर चढ़ाएं।
पान का पत्ता
धनतेरस के दिन पान का पत्ता खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पान के पत्ते में देवी देवताओं का वास होता है।
Published : 5 November 2018, 10:08 AM IST
Topics : Dhanteras Diwali News Diwali Special खरीदारी दिवाली धनतेरस
No related posts found.