हिंदी
नई दिल्ली: धनतेरस एक प्रमुख त्योहार है और इस मौके पर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिलती है। लोग खूब खरीदारी के लिए बाहर निकलते हैं। इस दिन पीतल, सोना, चांदी आदि खरीदने की परंपरा है।डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें इस बार धनतेरस पर क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त..
यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इसे भगवान धन्वन्तरि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के दिन अगर आप पूरे दिन खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यहां पढ़ ले शॉपिंग करने का शुभ मुहूर्त क्या है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है
धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने का शुभ समय सुबह 10:30 बजे से 1:30 तक तो वहीं शाम 7:30 बजे से 9 बजे तक है। इस समय में खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी आदि धातु की चीज खरीदना शुभ माना जाता है और अगर ये चीज शुभ योग में खरीदा जाए तो ये और अधिक फलदायक होता है।
(दिवाली विशेष कॉलम में डाइनामाइट न्यूज़ आपके लिए ला रहा है हर दिन दिवाली की नयी खबरें.. दिवाली से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें:https://hindi.dynamitenews.com/tag/Diwali-Special )
Published : 25 October 2018, 3:46 PM IST
No related posts found.