हिंदी
महेशपुर (नेपाल): माघ मास के मौनी अमावस्या के दिन शनिवार को नेपाल के त्रिवेणी धाम से स्नान कर घर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भर बस नवल परासी जिला के महेशपुर-रमपुरवा में पलट गई। बस में सवार 60 भारतीय घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
भारत से एक बस नंबर यूपी 16 एफटी 7466 पर सवार होकर 60 भारतीय नेपाल के त्रिवेणी धाम में स्नान करने गए थें। वहां से स्नान करने के बाद बस भारत वापस लौट रही थी।

अभी बस नवल परासी जिले के महेशपुर-रमपुरवा पहुंची। वहां सड़क खराब होने की वजह से बस गडृढे में पलट गई। जिससे बस में सवार सभी 60 श्रद्वालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
Published : 21 January 2023, 1:30 PM IST
No related posts found.