हिंदी
देवरिया: शनि राज सिंह रूस्तमें हिंद भारत बनने के उपलक्ष में भव्य स्वागत समारोह किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम में सर्व समाज के सभी प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, देवरिया जिले का नाम रोशन करने पर सभी ने शनि राज सिंह को दिल से बधाई दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जनपद के बरहज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा पैना निवासी सनी राज सिंह को रूस्तमें हिंद भारत बनाने से एवं चयनित होने से पहलवानों खुशी का माहौल बना हुआ है, साथ ही जनपद और गृह गांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयनित होने के बाद अपने निवास पैना प्रथम आगमन पर देवरिया जनपद के सुभाष चौक पर जनपद के समस्त कुश्ती पहलवान एवं प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया, माला पहनाकर उनका अभिवादन स्वागत बंधन किया गया।

काफिले में सैकड़ो की तादाद में गाड़ियो के साथ भारी संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ओंकारनाथ सिंह अजय सिंह दिनेश सिंह वरुण राव वरुण सिंह सहित बड़ी तादात में लोगों ने स्वागत किया।
Published : 15 March 2024, 4:13 PM IST
Topics : Deoria Grand welcome Rustam Hind Shani Raj Singh देवरिया रूस्तमें हिंद शनि राज सिंह स्वागत समारोह