हिंदी
देवरिया:(Deoria) जनपद समेत देशभर में रेप (Rape) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें। एक के एक घटना ने देशवासियों के दिल के झकझोर कर रख दिया हैं। ताजा मामला सदर कोतवाली (Kotwali) क्षेत्र के रामनाथ देवरिया का है, जंहा बीते दिन सात वर्षीय बच्ची (Minor) से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रविवार को शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ सुबह 9 बजे दुकानदार ने बिस्कुट देने के बहाने दुष्कर्म किया था। लोगों के सहयोग से आरोपी को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस कस्टडी से हुआ फरार
देर रात तबीयत खराब होने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां से आरोपी सफी उल्लाह फरार हो गया, इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी संकल्प शर्मा ने तीन टीमों का गठन किया, आधी रात को आरोपी सोनूघाट चौराहे पर मिल गया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायर झोंक कर भागने लगा। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई कर फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उस गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ले रही जानकारी
मेडिकल कॉलेज से भागने के बाद आरोपित किस व्यक्ति से मिला और असलहा कहां से पाया, इसकी जांच कर रही है।
सुरक्षा पर भी सवाल
दुष्कर्म के आरोपित सफीउल्लाह को बीमार होने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज ले आई। आखिर उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे, जब वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हाई प्रोफाइल मामले में सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है जिसका नतीजा है कि दुष्कर्म का आरोपित फरार हो गया था।
Published : 26 August 2024, 1:26 PM IST
Topics : Deoria encounter minor police custody rape एनकांउटर देवरिया पुलिस कस्टडी फरार रेप