देवघर में नए एसपी का एक्शन, थानों पर अचानक पहुंचे तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
देवघर के नवनियुक्त पुलिस कप्तान ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड अपनाते हुए मधुपुर अनुमंडल के कई थानों का औचक निरीक्षण किया। देर शाम हुए इस दौरे से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान थाना व्यवस्था, सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनता से व्यवहार को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।