Site icon Hindi Dynamite News

बड़ी खबर: हत्या के आरोप में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार, एक साथी अजय भी अरेस्ट

दो बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील कुमार की अग्रिम जमानत कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बड़ी खबर: हत्या के आरोप में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार, एक साथी अजय भी अरेस्ट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में फरार चल रहे दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील के साथ उसके एक साथी अजय को भी गिरफ्तार कर लिय गया है। अब पुलिस पूछताछ के बाद सागर हत्याकांड का रहस्य सुलझने की उम्मीदें हैं। सुशील कुमार की अग्रिम जमानत कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा सुशील कुमार गिरफ्तार कर लिया गया। सुशील के साथ उनके एक अन्य साथी अजय को भी गिरफ्तार किया गया। पहलवान सागर की हत्या के बाद से सुशील कुमार लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। सुशील की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा लगातात दबिश दी जा रही थी।

पहलवान सुशील कुमार और उसके कुछ साथियों पर युवा रेसलर सागर धनखड़ और उसके साथियों को किडनैप करने और सागर की हत्या का आरोप है। आरोप है कि 4 मई 2021 को रात करीब 11 बजे दिल्ली के मॉडल टाउन के एम ब्लॉक इलाके में कुछ लोग एक फ्लैट पर पहुंचे। इन लोगों के हाथ में डंडे, हॉकी स्टिक थे। इन लोगों ने यहां रहने वाले पीड़ितों ने पुलिस को जो बयान दिया, उसके मुताबिक सुशील कुमार नीचे कार में बैठे थे और उनके हाथ में पिस्टल थी। गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार में सागर और उसके साथियों को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया।

आरोपों के मुताबिक पहलवान सुशील कुमार और उसके साथियों ने छत्रसाल स्टेडियम में  सागर और उसके साथियों को जमकर पीटा। सभी बुरी तरह घायल हुए और सागर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सागर की मौत के बाद से सुशील कुमार फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। 
 

Exit mobile version