
नई दिल्ली: दशहरे (Dussehra) के दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। इसी बीच राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंढ बढ़ सकती है। हालांकि,13 से 17 अक्टूबर के बीच तापमान थोड़ा स्थिर रह सकता है।
सामान्य से नीचे खिसका तापमान
दिल्ली में धूप का असर अब थोड़ा कम होने लगा है। इसके चलते अधिकतम पारा सामान्य से नीचे आ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिनों के में आसमान में आंशिक तौर पर बादल रहेंगे। दिल्ली की मानक वेधशाला (standard observatory) सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री कम रहे।
महीने के आखिर में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि महीने के आखिर में मौसम करवट लेगा और रातें हल्की ठंडी होने लगेंगी। 20 अक्टूबर के बाद दिल्ली-एनसीआर (NCR) के तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 152 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
अगले हफ्ते दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आसमान बिलकुल साफ रहेगा। हालांकि बीच में दो दिन बादलों की आवाजाही रह सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 12 October 2024, 2:33 PM IST
Topics : AQI Central Pollution Control Board Delhi NCR Delhi News Delhi Weather Dussehra IMD standard observatory Temperature fall