Delhi Rains: सावन के पहले सोमवार में दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसे बादल, अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट

डीएन ब्यूरो

सावन के पहले ही सोमवार को आसमान से बादल बरसे तो शिव भक्तों के चेहरे खिल उठे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



नई दिल्ली: सावन माह के पहले सोमवार यानी आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। वहीं, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। उधर, बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

आसमान में छाए हुए बादल

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहाना होने से कांवड़ियों को बड़ी राहत मिली है। इससे कांवड़ियों का सफर आसान हो गया है। उधर, पहले सोमवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भी गर्मी से खास राहत मिली है।

तीन दिन का येलो अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें | Weather Forecast: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, जानिये मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज के लिए ग्रीन और कल-परसों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि इस मानसून में मौसम विभाग के बारिश को लेकर अधिकांश पूर्वानुमान गलत साबित हुए हैं। ऐसे में अगले दो दिनों में यह कितना सही निकलेगा, वह भी समय आने पर ही पता चलेगा।

एक दिन पहले बूंदाबांदी के बाद छाए रहे बादल

एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद अगले दो सुबह से बादल छाए रहे। सोमवार को धूप नहीं रही, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन हल्की वर्षा हो सकती है। तापमान में स्थिरता के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। बीते कई दिन से लगातार आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। धूप छाया रहने से मौसम में उमस बनी हुई है।

रविवार में हुई थी बूंदाबांदी

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

बताया गया कि रविवार को आसमान में बादल रहने के साथ बूंदाबांदी भी हुई थी। जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंगलवार को आसमान में मंडराते रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को आसमान में बादल मंडराते रहेंगे। हल्की वर्षा हो सकती है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा अधिकतम 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 72 प्रतिशत रह सकती है।










संबंधित समाचार