
नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व सांसद और नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर जाटो के मुद्दे पर निशाना साधा और कहा केजरीवाल को चुनाव से पहले गॉवो और जाटो की याद आ रही हैं।
केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी पर प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली के गांव और देहात के लिए जितना काम बीजेपी ने किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया।
प्रवेश वर्मा ने कहा पिछले 10 सालो में केजरीवाल ने विधानसभा में जाटो के लिए कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया। तो वही तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग में जाकर प्रवेश वर्मा की शिकायत की और नई दिल्ली सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की।
Published : 9 January 2025, 6:54 PM IST
Topics : BJP leader Pravesh Verma Delhi Politics DynamiteNews Election Commission Former BJP MP former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal ManojTibrewalAakash New Delhi Parvesh Verma Prime Minister