हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लयू) ने बृहस्पतिवार को शक्ति भोग फूड लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में की गई है।
इसमें कहा गया है कि कुमार और कंपनी के अन्य आरोपी निदेशकों ने शिकायतकर्ता को कच्चे माल की खरीद के लिए 10 करोड़ रुपये के ‘पोस्ट डेटेड’’ चेक जारी किए थे, लेकिन चेक भुनाए नहीं जा सके क्योंकि कंपनी का खाता पहले ही ‘ब्लॉक’ कर दिया गया था।
बयान के अनुसार, मामले में आगे जांच की जा रही है।
Published : 5 May 2023, 7:39 AM IST
No related posts found.