Site icon Hindi Dynamite News

Delhi Police: सागर हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार का खास साथी रोहित करोर भी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में पुलिस ने ओलंपियन सुशील कुमार के और साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी तलाश जोरों पर थी। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Delhi Police: सागर हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार का खास साथी रोहित करोर भी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को एक और सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके ओलंपियन सुशील कुमार के साथी रोहित करोर को भी गिरफ्तार किया है। राहित को सुशील का खास माना जाता है। पुलिस रोहित की लगातार तलाश कर रही थी। अब इस चर्चित हत्याकांड में सुशील कुमार समेत कुल आठ आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। 

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये रोहित करोर को रेसलर सुशील कुमार का खासा माना जाता है। पुलिस छत्रसाल स्टेडियम केस में रोहित की तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रोहित पिछले 14 साल से सुशील कुमार के साथ पहलवानी कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार के बेहद खास लोगों में शामिल रोहित वारदात वाले दिन छत्रसाल स्टेडियम में ही मौजूद था। अब तक इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच सुशील कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सागर की पिटाई कर रहे हैं। इस वीडियो को सागर हत्याकांड में अहम सबूत माना जा रहा है।

Exit mobile version