हिंदी
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय आतंकी गिरोह अल कायदा के संदिग्ध आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उसका नाम रजा उल अहमद है। वो नेपाल भागने की फिराक में था। रजा उल अहमद आतंकी की तलाश पश्चिम बंगाल पुलिस को काफी टाइम से थी। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसके खिलाफ फेक करंसी रैकेट का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी अंसार बांग्ला गुट से जुड़ा आतंकी है।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि रजा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में धमाके करने की योजाना बना रहा था। उसके साथ उसके दो और साथी हैं। जिनमें से एक उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हो चुका है। जबकि देवबंद-सहारनपुर का रहने वाला फैजान फरार है।
Published : 10 August 2017, 9:03 AM IST
No related posts found.