हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। । इस दौरान तापमान में कमी आई है।

आज सुबह हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना तो हो गया है। लेकिन ऑफिस जाने वाले लोगों को बारिश की वजह से ट्रेफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिनों तक आसमान में बादल छाएं रहेंगे साथ ही बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को भी दिल्ली में तेज आंधी के बाद बारिश हुई थी।
Published : 9 April 2018, 9:34 AM IST
Topics : गर्मी दिल्ली एनसीआर बारिश मौसम विभाग मौसम सुहाना राहत
No related posts found.