हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के नजफगढ़ स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदने से 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सुबह नौ बजकर 26 मिनट पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया है।
मृतक की पहचान नजफगढ़ के प्रेम नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। कुमार उत्तराखंड के देवप्रयाग में ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) था। पुलिस ने बताया कि कुमार शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है।
पुलिस ने बताया कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुताबिक, 15 से 20 मिनट में सेवाएं सामान्य हो गईं।
Published : 31 July 2023, 4:15 PM IST
Topics : ट्रेन दिल्ली मेट्रो नजफगढ़ नयी दिल्ली पुलिस मौत
No related posts found.