हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो और लखनऊ मेट्रो ने शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन-2023 के समापन दिवस पर रविवार को एकसाथ सार्वजनिक परिवहन में उत्कृष्टता पुरस्कार जीता। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक यह पुरस्कार 'सर्वोत्तम यात्री सेवाओं और संतुष्टि वाली मेट्रो रेल' की श्रेणी में है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिल्ली मेट्रो को आज 16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन और एक्सपो, 2023 में 'सर्वोत्तम यात्री सेवाओं और संतुष्टि के साथ मेट्रो रेल' श्रेणी में 'सार्वजनिक परिवहन में उत्कृष्टता का पुरस्कार' प्राप्त हुआ। ’’
तीन दिवसीय शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन और एक्सपो, 2023 रविवार को नयी दिल्ली में संपन्न हुआ। इसकी मेजबानी केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा की गई थी।
डीएमआरसी ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के साथ मिलकर यह पुरस्कार जीता है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) फिलहाल लखनऊ मेट्रो और कानपुर मेट्रो का परिचालन करता है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार यूपीएमआरसी को लखनऊ मेट्रो के लिए मिला है।
Published : 30 October 2023, 11:56 AM IST
No related posts found.