हिंदी
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर सामाजिक संस्था फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने राजधानी दिल्ली वासियों के लिये एक शानदार तोहफा दिया। दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस की शान बन चुके सेंट्रल पार्क में लगे तिरंगे की तर्ज पर ही फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल बाल भवन में 105 फीट ऊंचे मॉन्यूमेंटल नेशनल फ्लैग को फहराया गया।
आजादी की सालगिरह पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के इस नायाब तोहफे से राष्टीय पर्व पर राजधानी वासियों खासकर बच्चों की खुशी पर चार चांद लग गये। संस्था ने 105 फीट ऊंचे इस राष्टीय ध्वज को राष्ट्र को समर्पित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह रहे। इनके अलावा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल, मशहूर कुचिपुड़ी नृत्यांगना और प्रख्यात समाजसेविका शालू जिंदल समेत तमाम गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
105 फीट की ऊंचाई पर आकाश में तिरंगे को लहराते देख सभी लोग खासकर बच्चे खुशी से झूम उठे। हवा ने राष्ट्रध्वज को लहराता देख बच्चों ने खूब तालियां बजायी और तिरंगे की शान पर फक्र जताया।
नई दिल्ली: राजनेता और उद्योगपति नवीन जिंदल ने आजादी और तिरंगे को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ से साझा किये अपने विचार, बताया भारत के निर्माण में किस तरह योगदान दे सकता है हर व्यक्ति #IndependenceDay2018 #Dynamite15August @MPNaveenJindal @shallujindal20 @nbbdelhi @FFOIndia pic.twitter.com/Z0cHc3vXuL
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) August 15, 2018
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में राजनेता और उद्योगपति नवीन जिंदल ने कहा कि राष्ट्र के बेहतर निर्माण में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण हो सकता है। हर व्यक्ति को देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिये।
प्रख्यात समाज सेविका शालू जिंदल बोलीं- तिरंगे के नीचे धर्म-जाति, ऊंच-नीच को भूलकर हम सभी एक होते है, बाल भवन में तिरंगा देखकर बच्चों में भी देश के लिये काम करने का भाव जागृत होगा#IndependenceDay2018 #Dynamite15August @MPNaveenJindal @shallujindal20 @nbbdelhi @FFOIndia pic.twitter.com/vWIONFkl1o
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) August 15, 2018
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेविका और कुचिपुड़ी नृत्यांगना शालू जिंदल ने हर व्यक्ति से देश से प्रेम करने और तिरंगे का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा तिरंगा भारत की पहचान है, जो हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को दर्शाने के साथ ही हमें हमेशा शहीदों का स्मरण भी कराता है, इसलिये हर किसी को चाहिये कि वह तिरंगे को अपनी देश की शान समझे।
इस मौके पर प्रख्यात समाज सेविका शालू जिंदल ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि तिरंगे के नीचे आकर हम धर्म-जाति, ऊंच-नीच का भेदभाव भूलकर एक हो जाते हैं। तिरंगा हमें देश के लिये प्रेरित करता है इसलिये बाल भवन में तिरंगा देखकर बच्चों में मन में भी देश के लिये कुछ कर गुजरने का भाव जागृत होगा।
गौरतलब है कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया देश में तिरंगे की शान को लेकर जनता को लंबे समय से जागरूक बनाने में लगी हुई है। नवीन जिंदल द्वारा लड़ी गयी लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ही देश के हर व्यक्ति को तिरंगे को फहराने का कानूनी अधिकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मिल सका।
Published : 15 August 2018, 6:50 PM IST
Topics : Flag Foundation of india National flag Naveen Jindal Shallu Jindal तिरंगा फ्लेग फाउंडेशन ऑफ इंडिया बाल भवन राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता दिवस
No related posts found.