हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को फिर झटका लगा है। बुधवार को कोर्ट दोनों की हिरासत अवधि बढ़ा दी है। है। दोनों को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।
हालांकि कोर्ट ने इसी मामले में सह आरोपी रहे सर्वेश मिश्रा को अंतरिम जमानत दे दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने सर्वेश मिश्रा को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें नियमित जमानत लेने को कहा है।
Published : 10 January 2024, 3:14 PM IST
Topics : कोर्ट जेल झटका नई दिल्ली मनीष सिसोदिया शराब घोटाला संजय सिंह हिरासत
No related posts found.